अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 04/07/2024 को ग्राम शैल के उल्का देवी मंदिर परिसर में वन महोत्सव पखवाड़ा के तहत 300 पोंधो(बांज बुरांश देवदार तिमील बांस) का वृक्षारोपण किया गया।
मन्दिर की खाली पड़ी भूमि पर वृक्षा रोपण
जिसमें बताया कि इस वृक्षा रोपण का उद्देश्य मुख्य रूप से क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाना है। बांज के पेड़ भूमि के कटाव को रोकनें के साथ साथ पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध कराते हैं। मन्दिर की खाली पड़ी भूमि पर वृक्षा रोपण कार्य में युवाओ द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया गया।
रहें मौजूद
जिसमें ग्राम सभा शैल उल्का मंदिर के बाबा योगी राजनाथ , राजू तिवारी ,तारु तिवारी, हिमांशु तिवारी ,नवीन तिवारी ,उदित तिवारी, विनायक जोशी, श्याम तिवारी ,प्रकाश चंद्र तिवारी ,वेद प्रकाश, श्याम तिवारी, भुवन तिवारी ,गोकुल तिवारी, भुवन जोशी ,वैभव जोशी, जतिन जोशी, विपिन तिवारी, आदि लोग मौजूद रहें।