Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दूसरे चरण में 40 खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत रिक्त सीटों के लिए 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय ट्रायल लिया गया।

खिलाड़ियों का लिया ट्रायल

इस संबंध में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि दूसरे चरण में एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और कबड्डी खेलों में चयन के लिए दौड़, वर्टिकल जम्प, मेडिसन बॉल थ्रो की शारीरिक परीक्षा में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

यह लोग रहें मौजूद

इसमें मौके पर जीवन प्रकाश,धन सिंह धौनी, सोबन सिंह कनवाल, नंदा भाकुनी, पूनम बिष्ट, ज्योति भारती आदि निर्णायक रहे।

Exit mobile version