Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस दिन होगा वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का ट्रायल, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वालीबॉल ट्रायल होने वाला है।

जिले की टीम करेगी प्रतिभाग

जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि पिथौरागढ़ में 15 से 17 जनवरी तक ओपन बालक वर्ग राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसमें जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जिले की टीम का वालीबॉल ट्रायल 13 जनवरी को होने वाला है। जो हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें जिले की टीम का चयन किया जाएगा।

Exit mobile version