Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वी जयन्ती पर दी श्रद्धांजलि, उत्तराखण्ड राजनीति एव राष्ट्रीय परिदृश्य पर हुई विचार गोष्ठी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड़ लोक वहिनी ने आज डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वी जयन्ती पर समसामयिक उत्तराखण्ड राजनीति एव राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी का आयोजन

बैठक में उत्तराखण्ड़ के पिछड़ेपन, अंकिता प्रकरण व भारतीय बजट पर वक्ताओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। रेवती बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डा. शमशेर सिंह बिष्ट को उनकी जयन्ती पर श्रद्धान्जली देते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन व कृति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एड. जगत रौतेला ने बजट में उत्तराखण्ड़ को उपेक्षित किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।‌ उन्होंने कहा कि राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाये जाने के बाद ही पहाड़ का विकास संम्भव है ।उत्तराखण्ड़ में थाईलैण्ड की तरह पर्यटन की अवधारणा को पनपाना  खतरनाक है, इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसी सोच का परिणाम अंकिता प्रकरण है, इस पर सी.बी. आई. जांच मे तेजी लाने की मांग की गई ।

की यह मांग

संचालन करते हुए पूरन चन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार मनमाना  यू.जी. सी. कानून लाकर वर्ग संघर्ष को बढा रही है, किसी भी छात्र का उत्पीड़न व जातीय भेदभाव नही होना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय बाजार को अमेरिकी किसानों व डेरी उत्पादकों के लिये खोले जाने पर आशंका व्यक्त की गई कि इससे भारतीय किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। देश में वास्तविक मुद्दों के स्थान पर जातीय व सामप्रदायिक विद्वेष बढ़ाए जा रहें हैं।

रहें मौजूद

इस बैठक में अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा , बिशन दत्त जोशी ,हारिस मुहम्मद,  दयाकृष्ण काण्ड़पाल,अजय मेहता,आराध्य आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version