Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों के चित्रों पर अर्पित किए पुष्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए वीर सपूतों की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने बैंड धुन के साथ शहीदों को नमन किया। जिस पर पूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन, राजनैतिक दलों और संगठनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि आज ही के दिन आतंकवादियों के हमले में हमारे जवानों को शहादत मिली थी। हम प्रणाम करते हैं उन माता-पिता को, जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया।

रहें मौजूद

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कमल बिष्ट, भूपेंद्र वाल्दिया, प्रदीप जोशी, लक्की वर्मा, श्वेता उपाध्याय, रीता दुर्गापाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रूप सिंह बिष्ट, जसोद सिंह, हर्षवर्धन चौधरी, दीवान सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, संजय भट्ट, अल्का पंत, मंजू नेगी, तनुजा पंत, किशोर अधिकारी, दीवान सिंह गैड़ा, चंद्रशेखर बनकोटी समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version