Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रक अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खाई में गिर गया। जिसमें चालक घायल हो गया।

चालक अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ट्रक संख्या यूके 02 – 5777 में हल्द्वानी से भवन निर्माण सामग्री लेकर सेराघाट जा रहा था। इस दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच में चितई और कालीधार के बीच अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक बागेश्वर निवासी गणेश सिंह मनकोटी (32) पुत्र मोहन सिंह घायल हो गया। लोगों ने रेस्क्यू कर उसे ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version