यहां ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान की छत में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक की मृत्यु हो गई ।
बाड़ेछीना इलाके में रात्रि में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रविवार को बाड़ेछीना इलाके में रात को ईंटों से भरा ट्रक सीधे मकान में जा गिरा । जिसमें चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली । जबकि वाहन मालिक पंकज धपोला (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बिलखेत, बागेश्वर की ट्रक से दबकर मौत हो गई ।
कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला गया शव
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति का शव क्रेन और जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया ।