Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-कोसी पर खाई में गिरा राशन से भरा ट्रक, चालक घायल

अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक घायल हो गया।

खाई में गिरा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से सोमेश्वर को सरकारी राशन ले जा रहा एक ट्रक अल्मोड़ा-कोसी एनएच पर कोसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी बीच अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने ट्रक को किनारे किया और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक सरकारी राशन से लदा था। वहीं चालक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत खतरें से बाहर है।

Exit mobile version