Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौसली में आमने- सामने भिड़े ट्रक, जाम में फसे लोग

हल्द्वानी हाइवे के पास रविवार देर शाम दो ट्रकों के आमने सामने भिड़त हो गई।

क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया जा रहा है:

हादसे के बाद अभी तक जाम नहीं खुल सका है। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए है। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

हादसे में कोई हताहत नहीं:

रविवार देर शाम यहां चौसली के पास अल्मोड़ा की तरफ एक ट्रक हाईवे से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इतने में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर आ रहा भरे ट्रक को हल्द्वानी की ओर जा रहे खाली ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

जाम में फंसे हुए लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है:

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जाम के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाने का कार्य किया जा रहा है।

नशे में धुत होकर वाहन को दी टक्कर:

बताया जा रहा है, कि अल्मोड़ा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार वाहन चालक शराब के नशे में धुत था, जिसने दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

Exit mobile version