Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कपिलेश्वर धाम की क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने के लिए हो ट्रस्ट का निर्माण- पंडित कमल महाराज


कपिलेश्वर धाम के पंडित कमल महाराज जी ने कहा कि 27 दिसंबर 2021 को जब पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से कपिलेश्वर मंदिर के संदर्भ में संस्कृति निदेशालय में वर्तमान निदेशक श्रीमती वीणा भट्ट और 13 जनवरी 2022 को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अल्मोड़ा चंद्र सिंह चौहान जी से कपिलेश्वर धाम से संबंधित वार्तालाप हुई थी।

समस्त भक्तों का आस्था एवम् धार्मिक स्थल है कपिलेश्वर धाम-

जिस पर अभी तक किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जो समस्त भक्तों का आस्था एवम् धार्मिक स्थल हैं। उन्होंने कहा कि  सौंदर्य करण के लिए जो बजट पास होता है पुरातत्व विभाग से प्रत्येक वर्ष, वह पिछले 12 वर्ष या 10 वर्षों में किसी भी प्रकार से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से हमें बजट का प्रावधान प्राप्त नहीं हो पाया है। इसी विषय पर बार-बार भक्तों को सूचित किया जाता हैं।

जल्द शुरू हो धाम पर कार्य-

जिस पर महाराज जी ने कहा कि कपिलेश्वर धाम के लिए सरकार कोई प्रावधान करें क्योंकि अगर पुरातत्व विभाग अपना दायित्व का उचित प्रकार से निर्वहन नहीं कर रहा है, तो सभी जो हमारे भक्त लोग हैं पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में जाएंगे और हम कोशिश करेंगे, कि उस मंदिर में अगर पुरातत्व कार्य नहीं करना चाहता है तो उसकी जिम्मेदारी निकटतम ग्राम वासी को दी जाए। उस पर एक ट्रस्ट का निर्माण किया जाए और आगे को धाम पर कार्य किया जाए।

Exit mobile version