Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूरोप यात्रा में अपने संगीत व आध्यात्म का हुनर दिखाकर लौटे तुषार, उत्तराखंड के धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन से कराया रूबरू, हुआ भव्य स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में नगर के शीतला पुष्कर वार्ड निवासी तुषार मठपाल का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

40 दिन की यात्रा पूरी कर लौटे तुषार

जानकारी के अनुसार तुषार मठपाल ने यूरोपियन नागरिकों को उत्तराखंड के धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन की जानकारियों से रूबरू कराया।  रेसपिरो, योगा एंड म्यूजिक कम्यूनिटी इटली तथा स्पेस योग संगठन जर्मनी के आमंत्रण पर 40 दिन की यूरोप यात्रा पर गए। तुषार ने 27 देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, बेल्जियम आदि में संगीत व आध्यात्म कार्यशालाओं में अपना हुनर दिखाया। यहां तुषार मठपाल यूरोपीय देशों में अपने संगीत व आध्यात्म का हुनर दिखाने के बाद लौटे। जिस पर स्थानीय संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version