Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो व्यापारी भाइयों पर चाकू से हुआ हमला, गंभीर रूप से घायल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मुख्यालय के बाटा चौक पर बुक सेलर की दुकान के संचालक पर देर शाम अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

घायलों का चल रहा इलाज

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बीते सोमवार देर शाम की है। बाटा चौक निवासी बुक सेलर संचालक दीप चंद्र जोशी का एक पड़ोसी युवक से दुकान के सामने फड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद कुछ ही देर में देखते ही देखते हाथपाई में बदल गई। पड़ोसी युवक ने व्यापारी दीप चंद्र जोशी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव में आए व्यापारी के भाई जगदीश चंद्र जोशी पर आरोपितों ने हमला कर दिया। इस घटना में व्यापारी दीप चंद्र जोशी और उनके भाई जगदीश चंद्र जोशी बुरी तरह घायल हो गए। अन्य व्यापारी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। दीप चंद्र जोशी के बाजू और पीठ पर पांच से अधिक टांके लगे। जबकि व्यापारी जगदीश जोशी बुरी तरह घायल हुए है। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जांच शुरू

इस घटना की देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने निंदा की हैं। वहीं संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार व नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version