Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पुरस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका बीते कल‌ शुक्रवार को समापन हो गया है।

खेल प्रतियोगिता का आयोजन

हवालबाग के खेल मैदान में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्ग में बालिकाओं की खेल कूद प्रतियोगिता हुई।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इसमें अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुंजन आर्या, लंबी कूंद में निर्मला, दो सौ मीटर में सीमा आर्या, गोला क्षेपण में प्रीति बिष्ट, अंडर-17, 800 मीटर में रजनी तिवारी, तीन हजार मीटर में रिंकु नेगी, गोला क्षेपण में शिवानी, अंडर-19, तीन हजार मीटर में साक्षी, गोला क्षेपण में पालय वर्मा जीते। जिसके बाद सभी अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर धन सिंह धौनी, कमान सिंह खडायत, हिमांशु तिवारी, जगदीश टम्टा, पंकज टम्टा, सोबन सिंह कनवाल, एसएस रौतेला, सुरेश वर्मा, ममता वर्मा कनवाल, मनीक्षी राणा, रेखा आर्या, कमलेश जोशी, बेबी जैड़ा, नीरू पांडे, शिवराज बनकोटी, नरेंद्र बनकोटी, पंकज मेर, संजय पांडे, सुनीता बोरा, नंदा भाकुनी, ज्योति भारती, महेश भंडारी, राजू महंत, तनुजा पांडे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version