Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, हुए यह खेल, खिलाड़ी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखण्ड हवालबाग में दिनांक 08-10-2024 को दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें मुख्य अतिथि अमित साह ग्राम प्रधान हवालबाग रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान हवालबाग रहें। जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का उद्‌घाटन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन

अण्डर 17 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में कमल भट्ट प्रथम तथा निखिल बिष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। अण्डर 17 3000 मी० बालक वर्ग दौड़ में कमल भट्ट प्रथम, पियूष मुस्यूनी द्वितीय तथा कृष्णा भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। अन्डर 17 बालक वर्ग 1500 मी० दौड़ में क्रमशः हिमांशु भट्ट, सूरज कुमार व अनिकेत कुमार प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थानवर रहे। अन्डर 17 बालिका वर्ग 1500 मी० दौड़ में रितु नेगी प्रथम तथा दीपा नेगी द्वितीय स्थान पर रहे। अण्डर 14 बालिका वर्ग 800 मी० दौड़ में गुजन आर्या प्रथम, दीप्ति साह द्वितीय व सिया आर्या तृतीय स्थान पर रहे। अण्डर 14 बालक वर्ग 600 मी दौड़ में हर्षित सिंह बिष्ट प्रथम, लोकेश सिंह नेगी द्वितीय व प्रशांत जोशी तृतीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version