Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 800 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में अजय ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में राजकीय पीजी कॉलेज द्वाराहाट की दो दिनी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमे शुक्रवार को छतीनाखाल मैदान में यह प्रतियोगिताएं शुरू हुई। ताइक्वांडो खिलाड़ी करन साह की मशाल दौड़ के साथ खेलों का आगाज हुआ। इसमें 800 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में अजय नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने 100 मीटर की दौड़ के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version