अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू कास्ट) एवं राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के संयुक्त तत्वाधान में आज 21 व 22 नवंबर को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में दो दिवसीय विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला (वर्कशॉप ऑन साइंस पापुलराइजेशन) का आयोजन किया जा रहा है।
विभिन्न घटनाओं के संदर्भ में देंगे व्याख्यान
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम दिवस आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 योगेश चंद जोशी आकाशीय पिंडों व अंतरिक्ष में होने वाली विभिन्न घटनाओं के संदर्भ में अपना व्याख्यान देंगे । कार्यक्रम में वरिष्ठ पर्यावरणविद् प्रोफेसर (डॉ ) जे0 एस0 रावत पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान देंगे।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
यू कास्ट के प्रतिनिधि डॉ0 एस0 एस0 सामंत विज्ञान के लोकव्यापीकरण के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान देंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान देंगे।इस कार्यशाला में हवालबाग व ताकुला विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। प्रतियोगिताएं जूनियर व सीनियर दो वर्गों में आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण कराया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे ।
प्रतिभागी विद्यार्थियों को कराया जाएगा इस लैब का भ्रमण
कार्यशाला के द्वितीय दिवस विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के डॉ0 श्याम नाथ रोबोटिकस पर अपना व्याख्यान देंगे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्रोफेसर जी 0सी0 साह भारत में औषधि पौधों का पारंपरिक ज्ञान एवं महत्व विषय पर व्याख्यान देंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर जे0एस0 रावत जल स्रोतों के पुनर्जनन विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। प्रतिभागी विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब हवालबाग का भ्रमण भी कराया जाएगा।
की यह अपील
कार्यक्रम के संयोजक डॉ कपिल नयाल ने अधिक से अधिक विद्यालयों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है।