अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार से नगर के एक होटल में दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमें विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में करीब पचास खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन की ओर से योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रिदमिक, ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक और वर्ग में प्रतियोगिताएं हुई। इस प्रतियोगिता में दस साल से 55 वर्ष की आयु तक के योग साधकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के पदक विजेता आगामी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।