Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: करबला से पांडेखोला तक टू-लेन बनेगी सड़क, कवायद तेज, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के लोगों को जल्द संकरी सड़क से निजात मिलने की उम्मीद है।

लोगों की सहमति के बाद होगा चौड़ीकरण का कार्य

मिली जानकारी के अनुसार एनएच ने करबला से पांडेखोला तक सात किमी सड़क को टू-लेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एनएच इस मार्ग को टू-लेन बनाने का कार्य जल्द शुरू करेगा। अशोक कुमार चौधरी, ईई एनएच रानीखेत ने बताया कि करबला से पांडेखोला तक सात किमी सड़क टू-लेन बनाई जाएगी। इसकी जद में आने वाले भवनों पर लाल निशान लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रथम चरण में सर्वे के बाद सड़क के चौड़ीकरण के लिए एलाइमेंट भी बना दिया गया है। वर्तमान में चौड़ीकरण की जद में कितने भवन आएंगे इसकी नाप कर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। चौड़ीकरण का कार्य आम सहमति के बाद ही किया जाएगा।

Exit mobile version