Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां गांव में दो गुलदारों ने महिला पर किया हमला, घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्राम भासोड़ी में आज दिनांक 16/1/2026  को अपराह्न लगभग 2:40 बजे गुलदारों के हमले की गंभीर घटना सामने आई है।

महिला पर किया हमला

इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेमा पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय एवं अजय कुमार अपने घर के आंगन से सूखी लकड़ी लेने गए थे, तभी अचानक दो गुलदारों ने उन पर हमला कर दिया। अजय कुमार को बचाने के प्रयास में प्रेमा पाण्डेय ने साहस दिखाते हुए दोनों तेंदुओं का सामना किया, जिसमें वह घायल हो गईं। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गए। इस घटना से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

पिंजरा लगाने की मांग

वहीं इस घटना से गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय भासोड़ी स्थित होने के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थिति यह है कि अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने से भी डर रहे हैं। लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना तत्काल प्रभागीय अधिकारी को दे दी गई है तथा क्षेत्र में गुलदारों की सक्रियता को देखते हुए पिंजरा लगाए जाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Exit mobile version