Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर से बाजार को निकले दो नाबालिग दोस्त हुए लापता, उत्तरप्रदेश से सकुशल बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 20.11.2024 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उन्होंने स्कूल न जाने पर अपने नाबालिग पुत्र को डांटा। जिस पर उनका पुत्र नाराज होकर घर से बाजार लिए गया था व साथ में उसका दोस्त भी गया हैं जो अभी तक तलाशने पर भी नहीं मिल रहा हैं। जिस सम्बन्ध में थाना चौखुटिया में मु0अ0सं0- 27/2024 धारा 140(3) बीएनएस में गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।
पुलिस ने सकुशल ढूंढा

जिसके बाद गठित पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालकों की खोजबीन हेतु थाना चौखुटिया से दिनांक 21.11.2024 को मय परिजनों के सर्विंलास के सहयोग से प्राप्त लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंची। बच्चों द्वारा बार-बार मोबाइल फोन स्वीच ऑफ किये जाने पर टीम को ज्ञात हुआ कि दोनों बच्चों की वर्तमान लोकेशन बरेली आ रही हैं। उक्त सूचना पर गुमशुदाओं की खोज में पूर्व से रवाना ऑपरेशन स्माईल टीम ने दिनांक 22.11.2024  को बरेली, उत्तर-प्रदेश पहुंचकर दोनों गुमशुदा नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद किया। दोनों नाबालिग बालकों को बाद काउसिंलिग कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अपर उ0नि0 गणेश कुमार- थाना चौखुटिया
2-कानि0 महफूज आलम- थाना चौखुटिया
3-अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह- प्रभारी ऑपरेशन स्माईल टीम
4-हे0कानि0 अनिल कुमार- ऑपरेशन स्माईल टीम
5- कानि0 जगदीश मेहता- ऑपरेशन स्माईल
6- कानि0 राजेश भट्ट- एसओजी अल्मोड़ा

Exit mobile version