Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता हुई दो नाबालिग सकुशल बरामद, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 11.11.2025 को दो नाबालिग बालिकाएं बिना बताए घर से चली गई थी,जिनकी माता द्वारा दिनांक 13.11.2025 को तहरीर दी गई थी।

पुलिस में दी तहरीर

जिसके आधार तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 140 (3) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिस पर उन्होंने देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में शीघ्र कार्यवाही कर बालिकाओं की तलाश करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम व0उ0नि0 रमेश सिंह बोरा-कोतवाली अल्मोड़ा ,व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी,उ0 नि0 आनन्द बल्ल्भ कश्मीरा,प्रभारी चौकी धारानौला,कानि0 सन्तोष कुमार,महिला होमगार्ड ओशिन द्वारा गुमशुदाओं की खोजबीन शुरु की गई।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए व सर्विलांस टीम की सहायता से दिनांक 14.11.2025 को गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया व एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।गुमशुदाओं के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा5/6 पोक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम द्वारा 15/11/2025 को पोक्सो एक्ट के अभियुक्त साहिल कुमार पुत्र प्रताप राम उम्र-19 वर्ष  निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा जनपद नैनीताल को बेस तिराहा से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्रवाई की गई।

Exit mobile version