Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित दो लोग घायल

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भिकियासैंण में गाड़ी की सर्विस कराकर वापस तत्वाहिल रिजोर्ट लौट रही पिकअप वाहन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो लोग घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया।

चालक को किया हायर सेंटर रेफर

जानकारी के अनुसार सांय लगभग सात बजे के आसपास घट्टी -बासोट- भिकियासैंण कमेटपानी पर वाहन संख्या यूके 19सीए 0185 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक गोविंद सिंह तड़ियाल 37 पुत्र बालम सिंह तथा ललित प्रकाश आर्य 46 पुत्र गंगाराम आर्य निवासी तराड़ी घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक गोविंद को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Exit mobile version