Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो कांस्टेबल निलंबित

अल्मोड़ा में चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने दो पुलिस कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
   
2 कांस्टेबल निलंबित-

विधानसभा चुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस का रहता है। विभिन्न पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के लिए डाक मतपत्र में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल ओम प्रकाश की डाक मतपत्र के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन तीन फरवरी को कांस्टेबल पाेलिंग पार्टी रवाना स्थल में नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद कांस्टेबल निर्धारित पार्टी के साथ ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा। उधर बीते धौलछीना में एफएसटी- 2 में हमराह की ड्यूटी में कांस्टेबल मदन सिंह शराब के नशे में में पाया गया। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया, मेडिकल में कांस्टेबल के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई। दोनों कांस्टेबलों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version