Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, जांच में जुटी पुलिस





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से मुख्यालय के एनटीडी-शैल मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक जमीनी विवाद का मामला सामने आया है।


पुलिस में दी तहरीर


मिली जानकारी के अनुसार जिसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जब एनटीडी-शैल मोटर मार्ग पर स्थित एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद है। मंगलवार शाम इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान बहस बढ़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चले। जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई है। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। बुधवार को दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version