Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो बहनें लापता हो गई हैं । दोनों पुत्रियों के अचानक लापता होने पर पिता ने पुत्रियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार एसएसजे परिसर के पास निवासरत पिता ने अपनी पुत्रियों के अचानक लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बीते मंगलवार को दोनों  27 वर्षीय विवाहिता और 21  वर्षीय अविवाहिता पुत्री अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकली थी । लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटी। पिता ने दोनों पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है । पुलिस द्वारा दोनों की खोजबीन की जा रही है ।

Exit mobile version