Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लकड़ी काटने वाली मशीन के चपेट में आए दो‌ मजदूर, हुए घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पेटशाल के पास लकड़ी काटने के लिए लकड़ी काटने वाली मशीन से काम चल रहा है।

घायलों को पंहुचाया अस्पताल

तभी इस मशीन के चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पेटशाल निवासी जोगा राम और माधवानंद किसी के घर में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक दोनों मशीन की चपेट में आ गए। इस हादसे में जोगा राम के बाएं पैर के घुटने में चोट आ गई। जबकि माधवानंद के दाहिने पैर की तीन अंगुलियां कट गई।  जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  अस्पताल में जोगा राम के घुटने में चार टांके लगाए गए। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे गई।

Exit mobile version