Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूकेडी की बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को ब्लॉकों में बांटी जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई।

दी जिम्मेदारी

जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। इसके लिए अल्मोड़ा से मोहित शाह, लमगड़ा ब्लाक से पंकज कपकोटी, विनोद बोरा, आनंद बोरा, धौलादेवी से रवि नेगी, अभिषेक बनौला, पूरन नेगी, केदार बिष्ट, हवालबाग से कमलेश, नरेंद्र बिष्ट, ताकुला से मोहित जोशी, रमेश पांडे, योगेश बिष्ट, गोकुल नगरकोटी को जिम्मेदारी दी गई।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, कमलेश जोशी, पान सिंह लटवाल, किरन मेहरा, सुजीत टम्टा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version