अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
की यह मांग
जिस पर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रख्यात पर्यावरणविद् इंजीनियर समाज सुधारक व इनोवेटर सोनम वांगचुक को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार वक्ताओं ने कहा वांगचुक ने देश की रक्षा करने वाले सेना के लिए सोलर-हीटेड टेंट की तकनीक विकसित कर बर्फीले पहाड़ों में सेना के जवानों को सुगमता से रहने का अवसर प्रदान किया है। उनकी इस प्रतिभा को देखकर उन्हें ग्लोबल अवार्ड्स फार सस्टेनेबल आर्किटेक्चर 2017 एवं रमन मैग्सेसे अवार्ड 2018 जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें देश और दुनिया के देशों द्वारा दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा गया है। दुनियाभर के आठ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। जिस पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को देशद्रोह जैसे संगीन अपराध में गिरफ्तारी से दुनिया के देशों में भारत की प्रतिष्ठा कम हुई है।
दी यह चेतावनी
इस मामले में मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रहें मौजूद
इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, विरेंद्र सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।