Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज रविवार को आयोजित होगी UKPSC की समूह ‘ग’ की परीक्षा, जिले के 2049 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आज रविवार को सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक-(समूह-ग) की परीक्षा आयोजित होने वाली है।

आज सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा

जिस पर पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये। इसमें जिलेभर के सात केंद्रों में कुल पंजीकृत 2049 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न केंद्रों में परीक्षा को लेकर शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा को सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन के लिए धारा 144 लागू की गई है।

Exit mobile version