Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल रविवार को आयोजित होगी UKPSC की समूह ‘ग’ की परीक्षा, व्यवस्थाओं को लेकर दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कल रविवार को सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक-(समूह-ग) की परीक्षा आयोजित होने वाली है।

आयोजित हुई बैठक

इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इस संबंध में एडीएम सीएस मर्तोलिया ने परीक्षा के संबंध में कलक्ट्रेट में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी और अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, आयोग के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने, सभी कार्मिकों को समय से पूर्व अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों में पहुंचने समेत पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा समेत आयोग के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version