Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल होगी UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा, नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में हुआ आंशिक बदलाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विमल प्रसाद, सीओ यातायात अल्मोड़ा द्वारा कल  दिनांक- 31 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।
  
यह हुआ बदलाव

जिसमें कल दिनांक- 31.12.2023 (रविवार) को अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर प्रातः समय-08.00 बजे से अपराह्न समय- 02.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।

की यह अपील

उक्त के दृष्टिगत सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक- 31.12.2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने करें।

Exit mobile version