Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC की कनिष्ठ सहायक परीक्षा आज, लागू रहेगी धारा 144

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा आयोजित होने वाली है।

लागू रहेगी धारा

जिस पर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। यह आदेश एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने दिए है। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार नियत परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि सीमा के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार एवं लाठी डंडा, ध्वनि विस्तारक यंत्र ले जाने पर रोक रहेगी। पांच या इससे अधिक लोग झुंड में एक साथ नहीं चल सकेंगे।

Exit mobile version