Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC पेपर लीक मामला: अल्मोड़ा के युवाओं में आक्रोश, बोले- वर्षों की तैयारी की सारी मेहनत बर्बाद कर दी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने से प्रदेश भर के युवाओं में आक्रोश है।

की यह मांग

इस घटना पर जिले के युवाओं ने भी गहरा आक्रोश जताया है। जानकारी के अनुसार युवाओं ने कहा कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों वर्षों से तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो रही है। जिस पर आज बुधवार को बड़ी संख्या में युवा गांधी पार्क में एकत्र हुए और सभा कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद युवाओं ने चौघानपाटा से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की। जिस पर आक्रोशित युवाओं ने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

दिया समर्थन

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। युवाओं के इस विरोध को कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी), उपपा समेत कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया।

Exit mobile version