Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC की स्केलर पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, इतने अभ्यर्थी सफल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे के सिमकनी खेल मैदान में वन विभाग की स्केलर पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हो रहीं हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अभ्यर्थियों की ऊंची कूद आदि कराई गई। इस संबंध में वन निगम प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि वन निगम में स्केलर भर्ती परीक्षा में मंगलवार को 300 अभ्यर्थियों ने से 119 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 27 अभ्यर्थियों को सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शारीरिक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यथियों की आज बुधवार को दौड़ कराई जाएगी।

Exit mobile version