Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लाल बाबा की भड़काऊ व अश्लील टिप्पणी पर उलोवा ने जताई नाराजगी, कहा- यह आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन के नाम से आयोजित कार्यक्रम में कथित लाल बाबा की ओर से भड़काऊ व अश्लील वक्तव्यों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने इसकी कड़ी निंदा की है।

कहीं यह बात

वाहिनी के जगत रौतेला ने कहा कि यह अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत में एक भद्दा दाग है, आपसी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है जिसकी किसी भी स्तर में आलोचना कम है। भड़काऊ एवं अश्लील वक्तव्यों की कड़ी निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड की अस्मिता और  सामाजिक समरसता पर सुनियोजित हमला बताया है। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री की उपस्थिति में ऐसे बयान लोकतंत्र के लिए खतरा हैं जिसके लिए प्रशासन ने उचित कठोर कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि भविष्य में दुबारा ऐसे शर्मनाक घटना उत्पन्न ना हो। कहा कि जहां एक तरफ महंगाई, बरोजगारी,भ्रष्टाचार,आपराधिक घटनाएं उत्तराखंड में बढ़ती जा रही दूसरी तरफ सरकार समर्पित ऐसी कथित आयोजनों में भद्दी टिप्पणी उत्तराखंड के सौहार्दपूर्ण वातावरण को भंग करनी की कोशिश है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि सत्ता के संरक्षण में इस तरह की भाषा और मानसिकता को सार्वजनिक मंचों से बढ़ावा दिया जा रहा है।

Exit mobile version