Site icon Khabribox

अल्मोड़ा : उलोवा के संस्थापक, उपाध्यक्ष रहे दूरदर्शन के  पूर्व समाचार सम्पादक राजेन्द्र धस्माना की पुण्य तिथि पर उलोवा द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के संस्थापक उपाध्यक्ष रहे दूरदर्शन के  पूर्व समाचार सम्पादक राजेन्द्र धस्माना की पुण्य  तिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उत्तराखण्ड़ लोकवाहिनी ने श्रद्धान्जली दी।

पत्रकारिता के उच्च पायदान पर खड़े होकर  राज्य आन्दोलन के औचित्य व उपयोगिता  पर पत्रकारिता जगत का मार्गदर्शन करते रहे

इस अवसर पर राजेन्द्र धस्माना का स्मरण करते हुए वाहिनी के प्रवक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा , कि राजेन्द्र धस्माना ने उत्तराखण्ड आन्दोलन को अलगाव वादी आन्दोलन बताने वालों को जमकर लताड़ लगाई । वह पत्रकारिता के उच्च पायदान पर खड़े होकर  राज्य आन्दोलन के औचित्य व उपयोगिता  पर पत्रकारिता जगत का मार्गदर्शन करते रहे। सेवानिवृति के बाद वह उत्तराखण्ड के जन आन्दोलनों से जुड़ गये । तथा उलोवा   रामनगर  सम्मेलन के स्थापना सम्मेलन में उन्हे उलोवा का  उपाध्यक्ष बनाया गया । वह पांच साल तक इस पद में रहे ।  दूसरे सम्मेलन में जब उन्हें उलोवा का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ तो उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए कहा था कि वे एक पत्रकार हैं।  राजनैतिक  कार्य मे पारंगत नहीं हैं उन्होंने फिर से वाहिनी के अध्यक्ष पद को ड़ा०शमशेर सिंह बिष्ट की तरफ उछाल दिया था । वे उलोवा की विभिन्न पदयात्राओं व सम्मेलनों में शामिल होते रहे।

दी गई श्रद्धांजलि

  उलोवा के महासचिव पूरन चंद्र तिवारी ,  एड जगत रौतेला , जंगबहादुर थापा , अजय मित्र , कुणाल तिवारी, अजय मेहता , रेवती बिष्ट आदि ने देश  के जाने माने पत्रकार  व वाहिनी के पूर्व नेता राजेन्द्र धस्माना  को श्रद्धान्जली दी ।

Exit mobile version