Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 01 माह बाद मेडिकल कॉलेज में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल काॅलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर शुरू हो गई है।

पहले दिन 40 मरीजों और गर्भवतियों के हुए अल्ट्रासाउंड

मिली जानकारी के अनुसार एक माह बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हुए हैं। जिससे मरीजों और गर्भवतियों को बड़ी राहत मिली है। जिला अस्पताल के एक रेडियोलाॅजिस्ट को व्यवस्था के तौर पर यहां तैनात किया गया है। उनके अवकाश पर जाने से यहां बीते एक महीने से अल्ट्रासाउंड ठप थे। अब रेडियोलॉजिस्ट के लौटने से मरीजों को राहत मिली है।

Exit mobile version