Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवाओं के सेहत को प्रभावित कर रही है असंतुलित जीवनशैली व जंक फूड की आदतें, बढ़ रहें कोलेस्ट्रॉल के मामले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में युवाओं में असंतुलित जीवनशैली और जंक फूड की बढ़ती आदतों से सेहत प्रभावित हो रहा है।

युवाओं में बढ़ रहे यह मामले

जानकारी के अनुसार इससे युवाओं के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में रोजाना 10 से अधिक युवा हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिस पर जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ हरीश आर्या ने बताया कि इसका मुख्य कारण जंक फूड का अत्यधिक सेवन, व्यायाम की कमी और मानसिक तनाव शामिल हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है।

Exit mobile version