Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में बढ़ रहे लावारिस पशुओं की समस्या के संबंध में हुई बैठक, इन मुद्दों पर हुआ विचार

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। द्वाराहाट तहसील में लावारिस पशु की समस्या के संबंध में एसडीएम सुनील कुमार की पहल पर पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, पशु चिकित्सा, वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई।

पशुओं को नगर क्षेत्र से अन्यत्र ले जाने पर किया गया विचार

बैठक में लावारिस घूम रहे पशु स्वामियों का चिह्नीकरण कर जुर्माना वसूलने, ग्राम स्तर पर रजिस्टर बनाकर मवेशियों का सत्यापन करने, नगर क्षेत्र में घूमकर गंदगी फैला रहे पशुओं को नगर क्षेत्र से अन्यत्र ले जाने पर विचार किया गया।

मौजूद रहे

बैठक में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्य, डिप्टी रेंजर मनमोहन तिवारी, ईश्वर मठपाल, मनीष कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version