Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस दिन से शुरू होगा अंडर 19 बालक वर्ग क्रिकेट लीग, प्रतिभाग के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अंडर 19 बालक वर्ग क्रिकेट लीग का आयोजन होने वाला है। जिसमे इस लीग के सभी मैच रानीखेत के नर सिंह ग्राउंड में खेले जाएंगे।

क्रिकेट लीग का आयोजन

जानकारी के अनुसार इसका आयोजन 28 अप्रैल से शुरू होगा। इस संबंध में एसोसिशन के उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अंतर्गत आठ क्लब पंजीकृत है, जो लीग में प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभाग करने वाले क्लब एवं खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक अन्य क्लब एसोसिएशन कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में सम्पर्क कर सकता है। लीग प्रदर्शन के आधार पर ही जिले टीम का चयन किया जायेगा। चयनित टीम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतर- जनपदीय क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करेगी।

Exit mobile version