Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से शुरू होगा अंडर 19 बालक वर्ग क्रिकेट लीग, इस मैदान में होगी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अंडर 19 बालक वर्ग क्रिकेट लीग का आयोजन होने वाला है। जिसमे इस लीग के सभी मैच रानीखेत के नर सिंह ग्राउंड में खेले जाएंगे।

क्रिकेट लीग का आयोजन

जानकारी के अनुसार इसका आयोजन कल‌ 28 अप्रैल से शुरू होगा। इस संबंध में एसोसिशन के उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अंतर्गत आठ क्लब पंजीकृत है, जो लीग में प्रतिभाग करेंगी। लीग प्रदर्शन के आधार पर ही जिले टीम का चयन किया जायेगा। चयनित टीम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतर- जनपदीय क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करेगी।

Exit mobile version