Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंडर 19 पुरुष जिला लीग, रानीखेत क्लब ने क्लब केआरसी को हराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के‌ रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से क्रिकेट लीग आयोजित हो रहा है।

क्रिकेट लीग का आयोजन

जानकारी के अनुसार नर सिंह ग्राउंड में यह अंडर 19 पुरुष जिला लीग आयोजित हो‌ रहीं हैं।‌ जिसमें बुधवार को रानीखेत क्लब व क्लब केआरसी के बीच मैच खेला गया। जिसमे क्लब केआरसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 27 ओवर में 132 रन में ऑल आउट हो गए।  क्लब केआरसी के हर्ष ने 23 व रित्विक ने 22 रन बनाए। रानीखेत क्लब के हर्षवर्धन ने तीन विकेट, अरमान व अभिनव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत क्लब ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रानीखेत क्लब के गोविंद ने 64 रन और हर्षल ने नाबाद 55 रन बनाए।

Exit mobile version