Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्टेडियम में 31 अक्टूबर से अंडर-21 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, यह बालक-बालिकाएं कर सकते हैं आवेदन

​अल्मोड़ा: खेल विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत अंडर-21 बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अल्मोड़ा स्टेडियम (हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अनुसूचित जाति वर्ग के बालक व बालिकाएं जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा से संपर्क कर अपना नामांकन (पंजीकरण) करा सकते हैं।

Exit mobile version