अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के साथ चंपावत और बागेश्वर के 846 विद्यालय, आंगनबाड़ी और सरकारी संस्थानों को मुफ्त इंटरनेट सेवा का लाभ मिला है।
सरकार उठाएगी खर्च
मिली जानकारी के अनुसार भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर के 846 विद्यालय, आंगनबाड़ी और सरकारी संस्थानों को यह सौगात मिली है। इसमें अल्मोड़ा के ताकुला और हवालबाग में 406 सरकारी संस्थानों, जबकि बागेश्वर और चंपावत में 440 सरकारी संस्थान शामिल हैं। जिसमें बीएसएनएल चयनित विद्यालय, अस्पताल समेत अन्य सरकारी संस्थाओं में एक साल तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देगा। इस योजना का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।