अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा 24 यूके बालिका वाहिनी एन सी सी की लेफ्टिनेंट ( डॉ. ) ममता पंत के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम के तहत 15/07/2025 को हरेला पखवाड़ा की शुरुआत की गई।
नई वाटिका का किया निर्माण
जिसके तहत परिसर में पौधरोपण किया गया। जिसमें आज 24/07/2025 को हरेला पखवाड़ा के अंतिम दिन परिसर में कैडेट्स द्वारा एन सी सी कार्यालय के पास बंजर पड़ी भूमि जिस पर झाड़ियां उगी हुई थीं उसे साफ कर भूमि को समतल बनाकर एक नई वाटिका का निर्माण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों का रोपण किया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी कैडेट्स द्वारा दो वाटिकाओ का निर्माण किया गया था जो पिछले सात वर्षों से परिसर के सौंदर्य में वृद्धि कर रहे हैं। परिसर के निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने भी इस नवनिर्मित वाटिका में फूलों के पौधों का रोपण किया और डॉ ममता पंत एवं कैडेट्स के कार्यों की सराहना की।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर अंडर आफिसर बरखा मुस्यूनी, सीनियर सार्जेंट निशा नयाल एवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।