Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: CFO अल्मोड़ा के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र ने की मॉक ड्रिल, मिलकर किया फायर फाईटिंग अभ्यास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 28.06.2024 को एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुँवर के पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
   
किया फायर ऑडिट

फायर सर्विस टीम व मॉल के कर्मचारियो द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल एण्ड सिनेमा में फायर फाइटिंग का अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मॉल के पार्किंग एरिया मे कृत्रिम आग लगाकर फायर फाइटिंग टीम द्वारा फायर हाइड्रेंट व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणो के द्वारा आग को बुझाया गया। साथ ही प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा लीडिंग फायरमैन किशन सिंह द्वारा मॉल के स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन व आग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके उपरांत मॉल का अग्निशमन सुरक्षा दृष्टिकोण से फायर ऑडिट किया गया।

फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा रहीं शामिल

1-लीडिंग फायरमैन किशन सिंह
2-फायरमैन प्रकाश पांडे,
3- महिला फायरकर्मी प्रियंका राणा, निकेता, सरोज डसीला।

Exit mobile version