Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान, किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गणनाथ रेंज के कपड़खान में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस मौके पर आज सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सबको पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में भी मदद करता है। साथ ही कई औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, दिनेश पिल्खवाल, वन दरोगा इंद्रा गोस्वामी, गोपाल सिंह, पान सिंह, हर्ष सिंह, अनिल कुमार, गंगा राम, चंदन सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, प्रताप सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version