Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सेवादल शोभा जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इन जगहों में किया प्रचार, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल दिनांक 7 अप्रैल को कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष सेवादल शोभा जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया।

इन जगहों में किया प्रचार

जिसमें सुबह से सेवादल कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष शोभाजोशी के नेतृत्व निकल पड़े। सेवादल कार्यकर्ताओं ने दुगालखोला, केंट,कर्बला, पुलिस लाइन, ऑफिसर कालोनी,बाड़ी बगीचा होते हुए धारानौला तक व्यापक विचार किया।

की यह अपील

साथ में प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने घर घर जाकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 10 साल में बेरोजगारी, महंगाई जो चरम पर है। इस बारे में उन्होंने जानकारी दी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

प्रचार में रहें शामिल

शोभा जोशी के साथ सेवादल कार्यकर्ता भगवती देवी,मंजू देवी ,सरस्वती , चम्पा कुंवर,ज्योति जोशी,अंबिका चौहान,नीलम देवी,महेश लाल,विमला देवी,नीमा देवी ,संजू पांडे, पुनम पांडे, ललिता सिराड़ी सहित कई अन्य सेवादल कार्यकर्ता प्रचार करते हुए दिखाई दिए।

Exit mobile version