Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सांसद अजय टम्टा ने बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद कर उनके परिजनों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के लिए बलिदान देने वाले जाबांज सेनानियों की याद में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत घर-घर से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित कर दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ निर्मित की जाएगी।

वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उक्त स्थान पर पौधारोपण कर अमृत वाटिका निर्माण का किया शुभारम्भ

इसी क्रम में सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपनी संसदीय क्षेत्र के हवालबाग विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कयाला में माटी एकत्रित की। पंच प्रण की शपथ दिलायी, सेना में रहकर देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ग्राम सभा के तीन वीर सैनिकों को याद किया और उनके परिजनों को सम्मानित कर उक्त स्थान पर पौधारोपण कर अमृत वाटिका निर्माण का शुभारम्भ किया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भवन योगा डांगी, विपिन पाठक, रमेश तिवारी, पप्पू नेगी, राजेंद्र भंडारी भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version