Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा के शिष्टमंडल ने प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता के पास पहुंचकर गैस गोदाम रोड के सुधारीकरण के लिए की वार्ता

आज भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट और नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस से मिले एवं वार्ता की ।

तत्काल रुप से रोड सुधारी करने का कार्य करवाने के लिए कहा गया

उनके द्वारा अधिशासी अभियंता को बताया गया कि गैस गोदाम रोड का जिसका काम काफी समय से रुका हुआ है जिससे लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी परेशानियों को दूर करने हेतु तत्काल रुप से रोड सुधारी करने का कार्य करवाने के लिए कहा गया जिसमें अधिशासी अभियंता ने बताया कि संबंधित रोड के जेई के बीमार होने के कारण रोड का कार्य शुरु नहीं हो पा रहा है लेकिन तुरंत ही दूसरे जेई को वहां पर को भेजकर तत्काल रुप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।

वार्ता करने वालों में उपस्थित रहे

वार्ता करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, जिला आईटी के संयोजक गोविंद मटेला, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान, देवेंद्र सतपाल आदि लोग रहे।

Exit mobile version